अमरीकी सिनेटर रींड पावेल नें मध्य पूर्व, मुख्य रूप से सीरिया के सम्बंध में अपने देश की पॉलिसी पर कड़ी निंदा करते हुए इराक़ में जारी संकट को सीरिया में दाइश आतंकवादियों के लिये अमरीका के समर्थन का नतीजा बताया है। अमरीकी रिपब्लिकन सिनेटर रींड पावेल नें वाशिंगटन की तर्कहीन पॉलिसी को निंदा का निशाना बनाते कहा कि यह पॉलीसियां, मध्य पूर्व में आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह गाहें उपलब्ध कराए जाने का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि दाइश आतंकवादी संगठन के लोगों को हथियारों की उपलब्धता से हालात और ख़राब हुए हैं। इस अमरीकी सिनेटर नें कहा कि अमरीका नें दाइश आतंकवादी संगठन के लोगों को यह हथियार, सीरिया की सरकार के मुक़ाबले में उपलब्ध कराए हैं जबकि अब वह इराक़ में सीरिया के एक समर्थक देश का रोल निभाने का दिखावा कर रहा है। दूसरी तरफ़ अमरीका के एक और सीनेटर टड क्रोज़ नें, जो अमरीकी काँग्रेस में ज़ायोनी लॉबी का माना जाता है, अमरीकी पॉलीसियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमरीका की ग़लत पॉलीसियां, दुनिया में वाशिंग्टन की प्रतिष्ठा कम करने और रूस और चीन को अमरीका पर श्रेष्ठता बनाने का कारण बन रहा है।
24 जून 2014 - 11:38
समाचार कोड: 618660
अमरीकी सिनेटर रींड पावेल नें मध्य पूर्व, मुख्य रूप से सीरिया के सम्बंध में अपने देश की पॉलिसी पर कड़ी निंदा करते हुए इराक़ में जारी संकट को सीरिया में दाइश आतंकवादियों के लिये अमरीका के समर्थन का नतीजा बताया है।